दुबई में अब भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है सोना, जंग की वजह से दिखा असर

मुंबई- दुबई में सोना भारी डिस्काउंट पर मिलने लगा है। इसकी वजह मिडिल ईस्‍ट में छिड़ी जंग है। इसके चलते फ्लाइट्स रुक गई हैं। सप्लायरों की सोने-चांदी को मुख्य ट्रेडिंग हब से बाहर ले जाने की क्षमता में रुकावट आई है। कई खरीदार नए ऑर्डर देने से पीछे हट गए हैं। कारण है कि वे बहुत ज्‍यादा शिपिंग और इंश्योरेंस कॉस्ट देने को तैयार नहीं हैं। वहीं, जल्दी डिलीवरी की कोई गारंटी नहीं है।

स्टोरेज और फंडिंग के लिए अनिश्चित समय तक पेमेंट करने के बजाय ट्रेडर्स लंदन में ग्लोबल बेंचमार्क पर 30 डॉलर प्रति औंस तक का डिस्काउंट देने लगे हैं। लोगों ने कहा कि शुक्रवार को कई शिपमेंट फंसे रहे। हालांकि, इस हफ्ते के बीच से दुबई से निकलने वाली फ्लाइट्स में कुछ सोना-चांदी लोड किया गया था।

सोना आमतौर पर पैसेंजर एयरक्राफ्ट के कार्गो होल्ड में ट्रांसपोर्ट किया जाता है। यूएई से फ्लाइट्स पर बहुत ज्‍यादा रोक है। इसके बावजूद ट्रेडर्स और लॉजिस्टिक्स फर्म सऊदी अरब और ओमान जैसे देशों के एयरपोर्ट्स तक ज्‍यादा कीमत वाले कार्गो को जमीन के रास्ते ट्रांसपोर्ट करने में हिचकिचा रहे हैं। कारण है कि इसमें रिस्क और मुश्किलें शामिल हैं, खासकर जमीनी बॉर्डर पार करते समय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *