चांदी की कीमत एक दिम में 27,700 रुपये घटी, सोना भी 7,600 रुपये हुआ सस्ता

मुंबई-राष्‍ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने बंपर मुनाफासूली की। इससे सोना 7,600 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क गया। वहीं, चांदी की कीमत 27,700 रुपये प्रति किलोग्राम भरभरा गई। चांदी की कीमत 27,700 रुपये या 9.23 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्‍स सहित) रह गई।

अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से बढ़ी मजबूत। सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग को ऊंचे स्तर पर भारी मुनाफावसूली ने बेअसर कर दिया। होली के कारण मंगलवार और बुधवार को सराफा बाजार बंद थे।

गुरुवार को ग्‍लोबल बाजारों में कमजोर रुख रहा। नरम संकेतों के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई। मजबूत भारतीय रुपये ने घरेलू सराफा पर दबाव डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *