मुथूट फाइनेंस ने किया बंपर डिविडेंड का ऐलान, शेयर में आया जबरदस्त उछाल

मुंबई- मुथूट फाइनेंस ने डिविडेंड का ऐलान किया। प्रति शेयर 30 रुपये अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2027-26 के लिए है। कंपनी के शेयरों में 10 अप्रैल को तेजी आई। शेयर 2.67 फीसदी उछलकर 3,568 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 9 फीसदी चढ़ा है, जबकि इस दौरान शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है।

Muthoot Finance ने डिविडेंड के लिए 17 अप्रैल, 2026 रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि इस तारीख को जिन लोगों के पास यह शेयर होगा, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। अंतरिम डिविडेंड शेयरहोल्डर्स को 30 दिन के भीतर मिल जाएगा। यानी अगले महीने 9 तारीख तक डिविडेंड का पेमेंट हो जाएगा।

मुथूट फाइनेंस की ग्रोथ FY26 में स्ट्रॉन्ग रही है। इसका संकेत कंपनी के एमडी ने पहले दिया था। कंपनी ने गोल्ड लोन की स्ट्रॉन्ग डिमांड को देखते हुए फुल-ईयर ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाकर 30-35 फीसदी कर दिया था। गोल्ड की कीमतों में उछाल से गोल्ड लोन की मांग बढ़ी थी। FY26 की पहली छमाही में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 23 फीसदी बढ़ा था। दिसंबर तिमाही में भी एयूएम की ग्रोथ अच्छी थी। कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है।

एक साल में कंपनी का शेयर करीब 64 फीसदी बढ़ा है। मुथूट का डिविडेंड देने का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। कंपनी 25 अप्रैल, 2025 को 26 रुपये अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था। इससे पहले कंपनी ने 31 मई, 2024 को 24 रुपये अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था। 18 अप्रैल, 2023 को इसने 22 रुपये अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *