इन तीन शेयरों में मिल सकता है 72 पर्सेंट तक का रिटर्न, यह हैं इनके अभी के भाव
मुंबई- दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे हमेशा कहते हैं कि जब हर कोई स्टॉक बेचने में लगा हो, उस समय खरीदारी के सबसे सही मौके बनते हैं। कई बार अच्छी कंपनियों के शेयर भी युद्ध या किसी अस्थायी संकट के चलते सस्ते मिल जाते हैं। और यहीं से असली कमाई की शुरुआत होती है।
Cera Sanitaryware जानी-मानी बिल्डिंग प्रोडक्ट कंपनी है। यह बाथरूम और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बनाती है। इसका शेयर 4,819 रुपये पर है। इसने पिछले दिनों 4,461 रुपये का अपना 52वीक का लो भी बनाया। Motilal Oswal ने इसे खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 5,990 रुपये तक जा सकता है। यानी करीब 25% तक का अपसाइड। कंपनी ने हाल में धीमी ग्रोथ से वापसी के संकेत दिए हैं और 11% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है। गैस सप्लाई की दिक्कत के बावजूद इसका प्रोडक्शन प्रभावित नहीं हुआ। इससे इसे प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिली है।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयरों में कुछ समय से कमजोरी दिख रही है। यह स्टॉक 6 महीने में स्टॉक करीब 25% टूट चुका है। इसने पिछले महीने के आखिर में 3,895 का अपना 52वीक का लो बनया। Emkay Global ने खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि 5,500 रुपये तक जा सकता है। यानी करीब 28% तक का अपसाइड। सरकार ने ATF कीमतों को नियंत्रित किया है, जिससे कंपनी को राहत मिली है। वहीं इंटरनेशनल रूट्स पर किराए बढ़ाकर कंपनी ने अपनी कमाई मजबूत की है।
Aurionpro Solutions बैंकिंग टेक्नोलॉजी, स्मार्ट सिटी, ट्रांसपोर्ट और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में काम करती है। 5 साल में इसने 858% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। लेकिन, पिछले 6 महीने में 28.14% टूट चुका है। ब्रोकरेज फर्म Ventura ने खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि शेयर 1,352 रुपये तक जा सकता है। यानी 72% का मुनाफा। कंपनी ने पिछले तीन साल में करीब 32% की रेवेन्यू ग्रोथ दिखाई है और मुनाफा भी मजबूत बढ़ा है। बैंकिंग प्लेटफॉर्म, इंटरनेशनल एक्सपेंशन और ट्रांजिट प्रोजेक्ट्स से आगे भी ग्रोथ की उम्मीद है।

