अनंत अंबानी ने केरल में मंदिरों को दिया 18 करोड़ का दान, यह है मामला

मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर को कुल ₹6 करोड़ का दान दिया है। साथ ही उन्होंने राजराजेश्वरम मंदिर के व्यापक जीर्णोद्धार के लिए ₹12 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई है।

अंबानी ने इन मंदिरों की यात्रा के दौरान मंदिर संरक्षण और पशु कल्याण से जुड़ी कई पहलों की घोषणा की। अनंत अंबानी के पिता मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 88.4 अरब डॉलर है। अनंत ने उत्तर केरल के कन्नूर जिले के तलिपरंबा शहर में स्थित प्राचीन राजराजेश्वरम मंदिर को ₹3 करोड़ का दान दिया। मंदिर के व्यापक जीर्णोद्धार के लिए वे अतिरिक्त ₹12 करोड़ दान देंगे। इस योजना में मंदिर के ऐतिहासिक ईस्ट गोपुरम का पुनर्निर्माण भी शामिल है, जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे और पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

इसके बाद अनंत अंबानी ने मध्य केरल के त्रिशूर जिले में स्थित प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर में दर्शन किए और मंदिर ट्रस्ट को ₹3 करोड़ का दान दिया। उन्होंने मंदिर परंपराओं से जुड़े हाथियों के कल्याण के लिए अस्पताल, बिना जंजीर वाले आश्रय और आधुनिक देखभाल सुविधाएं विकसित करने की पहल को भी समर्थन देने की बात कही।

इनमें हाथियों के लिए समर्पित अस्पताल, बिना जंजीर वाले आश्रय और आधुनिक देखभाल सुविधाएं विकसित करने की योजना शामिल है, ताकि पारंपरिक व्यवस्था के साथ-साथ पशुओं की मानवीय और वैज्ञानिक देखभाल सुनिश्चित की जा सके। यह पहल अनंत अंबानी की वन्यजीव संरक्षण परियोजना ‘वनतारा’ से जुड़े उनके व्यापक प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *