एक महीने में ही एक लाख के निवेश को इस शेयर ने बना दिया 1.80 लाख रुपये

मुंबई- ईरान-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट आ चुकी है। लार्जकैप हों, मिडकैप हों या फिर स्मॉलकैप, सभी सेगमेंट में स्टॉक्स की पिटाई देखने को मिली है। लेकिन कुछ शेयरों ने निवेशकों को एक महीने में ही 80% तक का दमदार रिटर्न भी दिया है।

फोटोवोल्टिक मोनोक्रिस्टलाइन सोलर सेल और मॉड्यूल बनाने वाली वेबसोल एनर्जी के शेयर पिछले एक साल में 44.87% तक चढ़ गए। इसका PE (प्राइस टू अर्निंग) रेशियो फिलहाल 14.29 है। कंपनी का मार्केट कैप 3,290.94 करोड़ रुपये है। अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स 200 MVA, 220 kV क्लास तक के ट्रांसफॉर्मर बनाती है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों का रिटर्न 31.26 परसेंट रहा है।

इसी तरह बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी टाइटन बायोटेक के शेयरों ने पिछले एक महीने में 82.44 परसेंट का रिटर्न दिया है। इसका PE रेशियो 80.37 रहा। कंपनी का मार्केट कैप 2,186.58 करोड़ रुपये था। पावर सेक्टर की कंपनी, डिवाइन पावर के शेयर इस दौरान 43.42 परसेंट बढ़े।

एक्सिस सॉल्यूशन के शेयर पिछले एक महीने में 33.91 परसेंट चढ़े हैं। इसका PE रेशियो करीब 41.31 रहा। कंपनी का मार्केट कैप 1,134.49 करोड़ रुपये था। ओम्निटेक इंजीनियरिंग के शेयर इस दौरान 46.50 परसेंट बढ़े। इसका PE रेशियो 58.54 रहा।

गणेश इकोस्फीयर के शेयर पिछले एक महीने में 57.16 प्रतिशत बढ़े हैं। इसका PE रेशियो 75.20 रहा। कॉन्फिडेंस पेट्रो के शेयर इस दौरान 76.22 परसेंट बढ़े है। इसका PE रेशियो 22.71 रहा। बी-राइट रियल के शेयर पिछले एक महीने के दौरान 30.56 फीसदी बढ़े हैं। इसका PE रेशियो 221.40 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *