ये 9 लार्ज कैप के शेयर, 57 पर्सेंट तक दे सकते हैं मुनाफा, यह है इनके अभी भाव

मुंबई- ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने नई रिपोर्ट में कई लार्जकैप शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। बैंकिंग, फाइनेंशियल, टेलीकॉम, कंजम्प्शन और हेल्थकेयर सेक्टर की चुनिंदा कंपनियां मजबूत कमाई और ग्रोथ की बदौलत निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकती हैं। इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 12% से लेकर 57% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

बजाज फाइनेंस का शेयर अभी करीब ₹802 के स्तर पर है और ब्रोकरेज ने इसका टारगेट ₹1,150 रखा गया है। यानी इसमें लगभग 43% की तेजी की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज को कंपनी की मजबूत लोन ग्रोथ और स्थिर एसेट क्वालिटी पर भरोसा है।

कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर लगभग ₹353 के आसपास है और ब्रोकरेज ने इसका टारगेट ₹515 तय किया गया है। यानी इसमें मौजूदा स्तर से करीब 46% तक की तेजी की उम्मीद जताई गई है।

भारती टेलीकॉम शेयर 1,782 रुपये पर कारोबार कर रहा है और ब्रोकरेज ने इसके लिए ₹2,530 का टारगेट दिया गया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 42% तक की तेजी का अनुमान है।

डीमार्ट की पैरेंट कंपनी का शेयर करीब ₹3,957 के आसपास कारोबार कर रहा है और इसका टारगेट प्राइस ₹4,450 रखा गया है। यह इसमें करीब 12% की संभावित तेजी का अनुमान है। मैक्स हेल्थकेयर का शेयर ₹962 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है और इसका टारगेट प्राइस 1,250 रुपये तय किया गया है। यह इस शेयर में करीब 30% की संभावित तेजी का अनुमान है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर इस समय ₹1,441 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 1,815 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह इस शेयर में 26% तक की तेजी की संभावना दिखाता है। नेस्ले के शेयर करीब 1,175 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। इस शेयर का टारगेट 1,500 रुपये रखा गया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से लगभग 28% तक की तेजी का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *