विजय केडिया के पोर्टफोलियो के शेयरों में 48 फीसदी गिरावट, हजारों करोड़ का घाटा
मुंबई-दलाल स्ट्रीट के दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) के पोर्टफोलियो में भी बाजार के क्रैश में भारी गिरावट देखने को मिली। उनके ज्यादातर स्टॉक्स दबाव में रहे।31 दिसंबर 2025 तक विजय केडिया के पास कम से कम 1% हिस्सेदारी वाले 17 स्टॉक्स थे। लेकिन जनवरी से मार्च 2026 के बीच इनमें से 16 स्टॉक्स में डबल डिजिट गिरावट आई। सिर्फ एक स्टॉक ही ऐसा रहा जिसने पॉजिटिव रिटर्न दिया।
TAC Infosec इस तिमाही में सबसे ज्यादा गिरने वाला स्टॉक रहा, जिसमें करीब 48% की गिरावट आई। हालांकि कंपनी के बिजनेस में ग्रोथ दिखी है। अप्रैल 2024 से अब तक कंपनी ने 10,000 से ज्यादा क्लाइंट्स जोड़ लिए हैं, जो उसका तय किया गया लक्ष्य था।
सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, केडिया और उनके बेटे के पास कंपनी में 13.23% हिस्सेदारी थी। इसकी वैल्यू करीब 53.3 करोड़ रुपये थी। कई अन्य स्टॉक्स में भी तेज गिरावट देखने को मिली। Innovators Facade Systems करीब 43% गिरा। Affordable Robotic & Automation में 40% की गिरावट आई। Global Vectra Helicorp और Repro India दोनों करीब 33% टूटे। Siyaram Silk Mills और TechD Cybersecurity में करीब 31% की गिरावट दर्ज हुई।
केडिया के अन्य शेयरों में Mahindra Holidays & Resorts करीब 27% गिरा। Elecon Engineering 26% नीचे आया। Vaibhav Global और Patel Engineering दोनों में करीब 25% की गिरावट रही। Sudarshan Chemical Industries 21% और Neuland Laboratories 20% नीचे रहे। Om Infra, Atul Auto और Yatharth Hospital & Trauma Care Services जैसे स्टॉक्स में 10% से 18% तक की गिरावट देखी गई।

