पैसा बाजार ने लॉन्च किया CPL 2.0, हाई क्रेडिट स्कोर वालों को मिलेगा नकद इनाम
दिल्ली: पैसाबाजार (Paisabazaar) ने क्रेडिट स्कोर को लेकर जागरूकता बढ़ाने के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए ‘क्रेडिट प्रीमियर लीग (CPL) 2.0’ लॉन्च किया है। इस पहल के तहत देशभर के उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका क्रेडिट स्कोर सबसे अधिक होगा।
इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक क्रेडिट स्कोर हासिल करने वाले प्रतिभागी को ₹1 लाख का इनाम दिया जाएगा, जबकि हर राज्य के टॉप चैंपियन को ₹10,000 मिलेंगे। इसके अलावा जिस राज्य का औसत क्रेडिट स्कोर सबसे ज्यादा होगा, वहां के सभी प्रतिभागियों को भी रिवॉर्ड दिया जाएगा।
पिछले एक दशक में पैसाबाज़ार ने अपने फ्री क्रेडिट स्कोर प्लेटफॉर्म के जरिए लाखों लोगों को क्रेडिट समझने और बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद की है। CPL 2.0 इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाता है, जिसमें गेमीफिकेशन और रिवॉर्ड्स के जरिए लोगों को अपनी क्रेडिट हेल्थ सुधारने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कंपनी की CEO संतोष अग्रवाल के मुताबिक, इस पहल का मकसद क्रेडिट से जुड़ी बातचीत को आम लोगों तक पहुंचाना और उन्हें वित्तीय रूप से अधिक जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने फैसले बेहतर तरीके से ले सकें। CPL 2.0 में मिलने वाले रिवॉर्ड्स यूजर्स के PB Wallet में जमा किए जाएंगे, जिनका इस्तेमाल वे क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और अन्य यूटिलिटी बिल्स के लिए कर सकते हैं।
पहले एडिशन में 55 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सबसे ज्यादा क्रेडिट स्कोर 861 दर्ज किया गया था। वहीं 746 के औसत स्कोर के साथ दिल्ली टॉप शहर रहा। इस बार CPL 2.0 को और बड़े स्तर पर लॉन्च किया गया है, जहां यूजर्स पैसाबाज़ार ऐप या प्लेटफॉर्म पर अपना फ्री क्रेडिट स्कोर चेक कर इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

