रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूंजी पिछले हफ्ते सबसे अधिक 89,000 करोड़ रुपये घटी

मुंबई- पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 949.74 अंक या 1.27 प्रतिशत नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 294.9 अंक या 1.27 प्रतिशत के नुकसान में रहा। इस दौरान सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 1.75 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूंजी 89,720 करोड़ रुपये घटकर 18,24,515 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को सबसे ज्यादा गिरावट आई। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 37,248 करोड़ रुपये घटकर 11,64,018 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में 35,399 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 9,41,569 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 8,121 करोड़ रुपये घटकर 8,83,551 करोड़ रुपये रह गया और भारती एयरटेल की पूंजी 2,480 करोड़ रुपये घटकर 10,50,413 करोड़ रुपये पर आ गई। हिंदुस्तान युनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,091 करोड़ रुपये घटकर 4,87,540 करोड़ रुपये रहा, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 271 करोड़ रुपये घटकर 8,64,668.65 करोड़ रुपये पर आ गया।

लार्सन एंड टुब्रो का बाजार मूल्यांकन 18,051.68 करोड़, बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 8,680.36 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,245.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,034.67 करोड़ रुपये रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *