यह कंपनी हर शेयर पर देगी 12 रुपये तक का डिविडेंड, यह है इसका भाव और तारीख

मुंबई- ऑटो सेक्टर की कंपनी TVS मोटर कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने शेयर बजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि यह डिविडेंड 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 47.5 करोड़ इक्विटी शेयरों पर दिया जाएगा। इसके तहत कुल 570 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 31 मार्च 2026 तय की है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हीं को लाभांश मिलेगा। डिविडेंड का भुगतान घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

TVS मोटर का यह डिविडेंड ऐलान उसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दिखाता है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए थे, जिसमें सालाना आधार पर रेवेन्यू 37% बढ़कर ₹12,476.3 करोड़ पहुंच गया। मार्जिन बढ़कर 13.1% हो गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 940.4 करोड़ रुपये रहा, जिसमें नए लेबर कोड्स का एकमुश्त प्रभाव भी शामिल है।

कंपनी का इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है। दिसंतब तिमाही के दौरान EV बिक्री 40% बढ़कर 1.06 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो इस सेगमेंट की अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री है। यह संकेत देता है कि कंपनी पारंपरिक और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *