सोना की कीमत 8,000 रुपये घटी, चांदी 13,000 रुपये सस्ती, 24 दिन में भारी कमी
मुंबई- सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना सुबह 12,077 रुपए घटकर 1.35 लाख रुपए पर खुला, लेकिन शाम को 7,649 रुपए की गिरावट के साथ 1.40 लाख रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले इसकी कीमत 1.47 लाख थी।
एक किलो चांदी की कीमत सुबह 30,864 रुपए घटकर 2.01 लाख रुपए पर खुली, लेकिन शाम को 17,760 रुपए की रिकवरी के बाद 13,104 रुपए की गिरावट के साथ 2.19 पर बंद हुई। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 लाख रुपए किलो थी।
40 साल में सोने के कीमत में इतनी बड़ी गिरावट हुई है। सोने की कीमत में इतनी बड़ी गिरावट अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से आई। इसकी वजह से सोना 24 दिन में ₹19,528 और चांदी ₹47,440 सस्ती हुई है। सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है।
चांदी में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑल टाइम हाई से बहुत तेजी से नीचे आई है। पिछले 53 दिनों में यह 1.67 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है।

