इन 10 शेयरों में दिखा जबरदस्त उतार-चढ़ाव, 5 स्टॉक्स ने लगाई 20% तक की छलांग
मुंबई- शेयर बाजार की भारी गिरावट के बीच इस समय कई शेयर ऐसे हैं जिनमें 20 प्रतिशत की तेजी दिख रही है। ऐसे में इन शेयरों के निवेशकों ने अच्छा पैसा बनाया है। उदाहरण के तौर पर Brainbees Solutions का मौजूदा भाव ₹251.55 है। इसमें 19.99 फीसदी का उछाल शुक्रवार को देखा गया। फर्स्टक्राय की पेरेंट कंपनी के शेयर में भी जबरदस्त खरीद देखी गई। इसमें भी अपर सर्किट लगा।
IXIGO का मौजूदा भाव ₹173.15 रुपये है। इसमें 7.65% की तेजी बनी रही। जबरदस्त खरीद से दिन में इस शेयर की कीमत BSE पर ₹182 के हाई तक गई। बाद में शेयर थोड़ा नीचे आया। एचपीसीएल का शेयर 3.53 फीसदी तेजी के साथ 336 रुपये के पार पहुंच गया।
Vodafone Idea का मौजूदा भाव 9.35 रुपये है। इसमें करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखी गई। TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 में कंपनी ने 4,11,337 मोबाइल ग्राहक गंवाए, जिससे कुल यूजर बेस घटकर 19.83 करोड़ रह गया। दिसंबर 2025 में कंपनी ने 9,40,731 ग्राहक गंवाए थे। इस तरह ग्राहकों में गिरावट की रफ्तार लगभग आधी हो गई है।
हालांकि ACME Solar Holdings का शेयर 6 प्रतिशत टूटकर 246 रुपये के स्तर पर आ गया है। JSW Holdings का शेयर 5 पर्सेंट गिरकर ₹15180 रुपये पर आ गया है।

