चांदी 27,000 रुपये सस्ती हुई, सोना एक दिन में 10,000 रुपये गिरा, यह है कारण
मुंबई-सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दिखी। देश और विदेश दोनों में कीमती मेटल्स की कीमतें क्रैश कर गईं। भारत में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में सोने में तेज गिरावट आई। गोल्ड फ्यूचर्स 6 फीसदी से ज्यादा क्रैश कर गया। सिल्वर फ्यूचर्स में तो करीब 11 फीसदी गिरावट आई। उधर, विदेश में स्पॉट गोल्ड 5 फीसदी गिरकर 4561 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सिल्वर 9.96 फीसदी लुढ़कर कर 67 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
MCX पर शाम के कारोबार में 7:16 बजे गोल्ड फ्यूचर्स 6.60 फीसदी यानी 10,200 गिरकर 1,42,826 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। सिल्वर फ्यूचर्स 11.13 फीसदी यानी 28,124 रुपये गिरकर 2,20, 178 रुपये प्रति किलो चल रहा था। इस गिरावट से निवेशकों में घबराहट है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने 18 मार्च को इंटरेस्ट रेट में कमी नहीं की। इसका असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ा है। इसके अलावा डॉलर में मजबूती से भी सोने की चमक घटी है। डॉलर मजबूत होने से दूसरी करेंसी में गोल्ड खरीदना महंगा हो जाता है। इसके अलावा क्रूड में उछाल का असर भी कीमती मेटल्स पर पड़ा है।
एक दिन पहले ही मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखर रॉबर्ट कियोसाकी ने गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान जताया था। उन्होंने कहा था कि गोल्ड एक साल के अंदर 35,000 डॉलर प्रति औंस तक गिर जाएगा। हालांकि, उन्होने चांदी की कीमतें 200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई है।

