इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहा था युवक, पिस्टल का  दब गया ट्रिगर और चली गई जान

मुंबई- राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक युवक ने रील बनाने के चक्कर गोली मार ली। घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि न्यू अशोक नगर में पवन नाम का एक युवक इंस्टाग्राम के लिए एक रील शूट कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि युवक ने पिस्तौल से खुद पर निशाना साधा था पर गलती से उस से ट्रिगर दब गया और बंदूर की गोली सीधे उसकी छाती में जा लगी। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए पास के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्तौल हिमांशु की थी और पवन के कहने पर हिमांशु ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए रील शूट कर रहा था। अधिकारी ने आगे कहा कि हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

वीडियों में दिखता है कि एक व्यक्ति पहले एक पिस्तौल हाथ में लेता है और उसमें मैगजीन (गोली) लगाता है। फिर उसे अपनी छाती पर लगाता है और कैमरे की ओर देखता है और मुस्कुरा देता है। इस दौरान अचानक से उसकी उंगली ट्रिगर पर चला जाती है और उसे गोली चल जाती है। युवक जमीन पर गिर पड़ता है और उसकी चोट से तेजी से खून बहता हुआ दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *