फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों में 16 पर्सेंट की भारी गिरावट, यहां आ गया इसका भाव

मुंबई- फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों में सोमवार को कारोबार के दौरान बैंक के शेयर 16 प्रतिशत टूटकर 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। यह गिरावट उस रिपोर्ट के बाद आई जिसमें कहा गया कि बैंक से जुड़े कुछ ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजैक्शन, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दायरे में आ सकते हैं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब बैंक ने हाल ही में खुलासा किया था कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, ऋषि गुप्ता को 27 फरवरी को हैदराबाद में GST इंटेलिजेंस के डायरेक्टरेट जनरल ने गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी जीएसटी प्रावधानों के तहत हुई है।

हालांकि शेयरों में गिरावट के बीच बैंक ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उसके खिलाफ किसी भी दूसरी एजेंसी की ओर से जांच नहीं चल रही है। बैंक ने कहा कि फिलहाल जांच केवल DGGI (हैदराबाद) की ओर से की जा रही है और यह जांच कुछ प्रोग्राम मैनेजर और मर्चेंट्स से जुड़ी है। बैंक ने यह भी कहा कि मीडिया में आई वे खबरें गलत हैं जिनमें कहा गया है कि अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।

फिनो पेमेंट्स बैंक ने अपने बयान में साफ किया कि वह किसी भी प्लेटफॉर्म, वेबसाइट या चैनल के जरिए गेमिंग या बेटिंग गतिविधियों को सीधे या परोक्ष रूप से बढ़ावा नहीं देता। बैंक ने यह भी कहा कि कुछ प्रोग्राम मैनेजर और मर्चेंट्स कई बैंकों से जुड़े होते हैं, जिनमें यह बैंक भी शामिल है। इसलिए उनसे जुड़े मामलों को सीधे बैंक की गतिविधियों से जोड़ना सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *