इन पांच शेयरों में एक लाख का निवेश बन सकता है 1.50 लाख रुपये से ज्यादा

मुंबई- शेयर बाजार में उतार चढाव और बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच ब्रोकरेज हाउस कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर बुलिश हैं।  JM Financial ने Ambuja Cements को खरीदने की सलाह दी है और उसका मानना है कि यह शेयर 635 रुपये तक जा सकता है। यह मौजूदा शेयर प्राइस से करीब 36 प्रतिशत तक की संभावित बढ़त दिखाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी एकीकृत सीमेंट प्लेटफॉर्म की दिशा में आगे बढ़ रही है, जहां क्षमता विस्तार और लागत नियंत्रण पर साफ रणनीति काम कर रही है। इससे कंपनी की ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और मार्केट पोजिशन दोनों मजबूत हो सकती हैं।

Motilal Oswal ने भी Ambuja Cements पर भरोसा जताया है। ब्रोकरेज ने 600 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तरों से लगभग 33 प्रतिशत तेजी का संकेत देता है। उनके मुताबिक मजबूत बैलेंस शीट और लागत नियंत्रण की क्षमता कंपनी को सीमेंट सेक्टर में बढ़त देती है। इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग की स्थिर मांग आने वाले समय में वॉल्यूम ग्रोथ को सहारा दे सकती है।

JP Morgan ने Groww प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Overweight’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने 210 रुपये का टारगेट तय किया है, जो करीब 30 प्रतिशत संभावित रिटर्न की ओर इशारा करता है। रिपोर्ट के अनुसार यह भारत की लिस्टेड कंज्यूमर इंटरनेट कंपनियों में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाला प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है और रिटेल निवेशकों के बीच इसकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

Jefferies ने भी इस स्टॉक पर सकारात्मक रुख रखा है और 195 रुपये का टारगेट दिया है। उनके आकलन के मुताबिक यह करीब 26 प्रतिशत अपसाइड की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि एक्टिव क्लाइंट्स के मामले में Groww लगभग 28 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ भारत का सबसे बड़ा ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म बन चुका है।

JP Morgan ने JSW Infrastructure पर ‘Overweight’ रेटिंग दी है और 310 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। मौजूदा स्तरों के मुकाबले यह करीब 26 प्रतिशत तक की बढ़त की संभावना दर्शाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि 2024 के मध्य के ऊंचे स्तरों से सुधार के बाद कंपनी का वैल्यूएशन ज्यादा आकर्षक हो गया है और कार्गो वॉल्यूम में बढ़त कमाई को सपोर्ट कर सकती है।

Motilal Oswal ने भी इस स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने 360 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 39 प्रतिशत संभावित अपसाइड का संकेत देता है। Jefferies ने सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics पर 6,220 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मौजूदा शेयर प्राइस से करीब 55 प्रतिशत तक की संभावित तेजी का संकेत देता है। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी भारत के सैन्य विमानन इकोसिस्टम के केंद्र में है और धीरे धीरे एक वैश्विक रक्षा OEM के रूप में अपनी क्षमता विकसित कर रही है।

Nomura ने Dixon Technologies (India) पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखते हुए 14,678 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक, करीब 49.7 प्रतिशत तक की संभावित तेजी की गुंजाइश है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग के अलावा आईटी हार्डवेयर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में भी नए ग्राहकों को जोड़ रही है। Motilal Oswal ने भी इस स्टॉक पर सकारात्मक रुख बरकरार रखा है और 16,700 रुपये का टारगेट दिया है। उनके आकलन के मुताबिक यह करीब 55 प्रतिशत तक का संभावित रिटर्न दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *