तिरुपति मंदिर जा रहा 21,000 लीटर घी लोगों ने लूट लिया, करोड़ों रुपये है कीमत

मुंबई- 21 हजार लीटर घी लेकर जा रहा टैंकर रास्ते में पलट गया और सड़क पर घी बिखर गया। इससे लोग बाल्टी लेकर घी भरकर लूट लिए। आंध्र प्रदेश का यह वीडियो इंटरनेट पर आया, तो वायरल हो गया। सूर्या रेड्डी ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि यह मामला आंध्र प्रदेश के YSR कडप्पा जिले के कोंडारुरम मंडल का है। जहां तिरुपति के तिरुमाला मंदिर के लिए एक टैंकर में 21 हजार लीटर घी जा रहा था। लेकिन ट्रक ड्राइवर ने रास्ते में ही कंट्रोल खो दिया। जिसके चलते सारा घी बिघर गया। घी बिखरा देखना स्थानीय लोग बाल्टी लेकर पहुंचे और घी इक्ट्ठठा करके भाग गए।

कोंडापुरम पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि टैंकर पुणे से तिरुमाला जा रहा था। जब चित्रावती नदी के पुल को पार करने के तुरंत बाद सड़क किनारे गीली मिट्टी के चलते चालक ने दूसरे वाहन से टक्कर से बचने की कोशिश में कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई।

पुलिस के पहुंचने के पहले ही लोग बाल्टी और कंटेनर में बिखरा हुआ घी इकट्ठा करके भाग चुके थे। मगर बाद में पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में लिया और आगे घी की लूट रोक दिया। इस दुर्घटना में ड्राइवर और सफाईकर्मी को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

तिरुमाला के मंदिर में घी का इस्तेमाल वर्ल्ड फेमस ‘तिरुपति लड्डू’ और अन्य प्रसादम् तैयार करने के लिए किया जाता है। इस प्रसाद को सबसे पहले भगवान वेंकटेश्वर को अर्पित किया जाता है। लड्डू की तैयारी में रोजाना लगभग 300 से 500 लीटर घी लगता है। यह लड्डू बेसन,चीनी, किशमिश, काजू और इलायची के साथ बनाया जाता है। मंदिर के गर्भगृह और अन्य स्थानों में दीये जलाने के लिए भी घी का इस्तेमाल होता है। हालांकि, घी का मुख्य इस्तेमाल मंदिर में लड्डू बनाने के लिए ही होता है।

घी लूटने का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें लोग बाल्टी, कंटेनर से लेकर मटका, भगोना और बर्तन तक लेकर घी बटोरने पहुंचे नजर आ रहे हैं। लोग कंटेनर के बिल्कुल पास से घी इक्ट्ठा कर रहे हैं, ताकी उन्हें ज्यादा से ज्यादा साफ घी मिल सकें। इंटरनेट यूजर्स के मुताबिक, लोग भी अपनी जगह गलत नहीं है। क्योंकि वेस्ट हो चुका घी, यहां कुछ हद तक इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए कई लोग उसका आम लोगों द्वारा ले जाना गलत नहीं मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *