कच्चे तेल की कीमतें अब 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची, कीमतों में लगेगी आग

मुंबई- अमेरिका और ईरान के बीच गहराती जंग और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के चलते गल्फ देशों ने कच्चे तेल का उत्पादन घटाया तो यह उबल पड़ा। अमेरिका-ईरान के बीच गहराती जंग के बीच कच्चे तेल के प्रति बैरल $110 के पार जाने के असर से हाहाकार मच गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए।

BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹13.98 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹13.98 लाख करोड़ डूब गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 2362.80 प्वाइंट्स यानी 2.99% की गिरावट के साथ 76,556.10 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 714.85 प्वाइंट्स यानी 2.92% की फिसलन के साथ 23,735.60 पर है।

06 मार्च 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का मार्केट कैप 449.68 लाख करोड़ था। 9 मार्च 2026 को मार्केट खुलते ही यह 435.70 लाख करोड़ रुपये पर चला गया। यानी निवेशकों की पूंजी ₹13,98,175.54करोड़ घट गई है।

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सभी रेड जोन में हैं। सबसे अधिक गिरावटा सन फार्मा में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

बीएसई पर आज 3423 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 553 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 2670 में गिरावट का रुझान है और 200 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 27 शेयर एक साल के हाई और 490 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 79 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 119 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *