इस शेयर में एक लाख का निवेश बन सकता है 1.40 लाख रुपये, यह है कारण
मुंबई- ईरान और अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखी गई। हालांकि, बाजार में कमजोरी के बावजूद इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट कंपनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Crompton Greaves Consumer Electricals) के शेयर बढ़त में ट्रेड करते दिखे।
ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी की वृद्धि में पंखों का कारोबार प्रमुख ट्रिगर बना हुआ है। साथ ही सोलर एनर्जी केटेगरी मीडियम टर्म में वृद्धि का एक अहम आधार बनकर उभर रहा है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि यह शेयर 350 रुपये तक जा सकता है। यानी इसमें इस समय एक लाख रुपये का निवेश आगे चलकर 1.40 लाख रुपये हो सकता है। इसका मतलब कि 40 पर्सेंट का फायदा मिलेगा। इस समय 250 रुपये के आस पास कारोबार कर रहा है।
ब्रोकरेज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में क्रॉम्पटन ने कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स के कई सेक्टर्स में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी पंखे, लाइट से जुड़े प्रोडक्ट्स, घरों में इस्तेमाल होने वाले पानी के पंप और घरेलू उपकरणों के कारोबार में मजबूत खिलाड़ी बन चुकी है। पंखों के सेक्टर में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत है और घरेलू पंप के क्षेत्र में करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह अग्रणी कंपनियों में शामिल है।
लाइट से जुड़े प्रोडक्ट्स के कारोबार में कंपनी शीर्ष तीन कंपनियों में आती है और घरेलू उपकरणों के सेक्टर में भी यह शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल है। बीजीएएल के अधिग्रहण से कंपनी को छोटे घरेलू उपकरणों के कारोबार में अपने उत्पादों की सीरीज को और मजबूत करने में मदद मिली है। वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी की आय में औसतन लगभग 8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हो सकती है।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयर अपने 52 हफ्ते की ऊंचाई 367.50 रुपये से करीब 32 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52 हफ्ते का निचला स्तर 217.50 रुपये है। एक और तीन महीने में शेयर का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। जबकि छह महीने में शेयर 23.75 प्रतिशत और एक साल में 27.16 फीसदी गिरा है।

