मोहनदास पई ने फिनो बैंक के घोटाले में वित्त मंत्री को किया ट्वीट, सीतारमण बोलीं देखूंगी

मुंबई। फिनो बैंक के घोटाले में अब नया मोड़ आ गया है। इ्न्फोसिस के पूर्व सीएफओ टीवी मोहनदास पई ने इस मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ट्वीट कर ध्यान दिलाया है। इस पर वित्त मंत्री ने कहा, वह इस मामले को खुद देखेंगी।

दरअसल, फिनो बैंक के घोटाले में बैंक ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है। इसने कहा कि हम मजबूत कारपोरेट गर्वनेंस का पालन करते हैं। हम जीएसटी और अन्य कानूनों का पालन करते हैं। बैंक ने कहा, यह जीएसटी का मामला हमारे बिजनेस पार्टनर से जुड़ा है। बैंक के एमडी और सीईओ रिशी गुप्ता ने कोई गलत काम नहीं किया है। उनका बिजनेस पार्टनर के साथ कोई मामला नहीं है।

बैंक ने आगे कहा, हम देश की न्यायिक व्यवस्था को मानते हैं और लगातार जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। हमारे ग्राहक और निवेशकों पर इसका कोई असर नहीं होगा और कारोबार जैसे चलता था, बिना किसी असर के आगे भी ग्राहक केंद्रित चलता रहेगा।

इस मामले में मोहनदास पई ने बैंक के इस नोटिस का स्क्रीन शॉट लेकर निर्मला सीतारमण को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मैडम आप इसे देखिए। किसी रेगुलेटेड बैंक के सीईओ को कैसे उसके बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए काम के आधार पर गिरफ्तार किया जा सकता है। यह बहुत ही गलत जांच और मामला है। क्या वित्त मंत्रालय ने जीएसटी के लिए इस तरह का अधिकार दे दिया है। नागरिकों के लिए इसमें कहां सुरक्षा है?  इस ट्वीट के बाद निर्मला सीतारमण ने लिखा कि वे इस मामले को देखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *