एचडीएफसी बैंक एटीएम से यूपीआई से ज्यादा निकासी पर अब लगेगा ज्यादा चार्ज
मुंबई- HDFC बैंक ने फैसला लिया है कि अब UPI के जरिए ATM से कैश निकालना भी आपकी मंथली फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगा। यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। अगर आपकी फ्री लिमिट खत्म हो जाती है, तो UPI‑आधारित नकदी निकासी पर भी वही अतिरिक्त चार्ज लगेंगे, जो ATM ट्रांजैक्शन पर लगते हैं।
1 अप्रैल से HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजे ईमेल में कहा है कि यह आपकी फ्री ATM लिमिट में ही गिना जाएगा। फ्री लिमिट खत्म होते ही हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये और टैक्स का चार्ज लगेगा। HDFC बैंक सेविंग और सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों को हर महीने एक तय संख्या में फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है। इसमें HDFC बैंक के ATM पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन शामिल हैं, जबकि दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांजैक्शन और नॉन‑मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं।
इन लिमिट को पार करते ही बैंक की ओर से चार्ज लगाया जाता है। HDFC बैंक के कुछ खास करंट अकाउंट ग्राहकों को बैंक के ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। इनमें Biz Lite+, Biz Pro+, Biz Ultra+, Biz Elite+, Flexi, Plus, Activ, Ascent, Max Advantage, Max, Professional, Ecomm, Apex, Ultima, Flexi, Merchant Advantage Plus Current Account, Merchant Advantage Current Account, Supreme Current Account, Startup Current Account (पहले Smartup Alpha Current Account), Smartup Max, Smartup Growth और Giga Current Account जैसे अकाउंट शामिल हैं।

