पहली बुलेट ट्रेन की लागत 90,000 करोड़ रुपये बढ़ी, आपकी जेब से लिया जाएगा पैसा

मुंबई- भारत में पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद के बीच बनाया जा रहा है। इस पर 1.08 लाख करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान था। लेकिन भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण इसकी लागत बढ़कर करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। यानी मूल लागत में अब करीब 90 हजार करोड़ रुपये यानी 83 फीसदी की वृद्धि हो गई है।

रेलवे के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि वे जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) या अन्य मल्टीलेटरल फाइनेंस इंस्टीट्यूशन से अतिरक्त लोन लेने पर विचार नहीं कर रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए और एक्सटरनल फंडिंग की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए ग्रॉस बजटरी सपोर्ट का यूज किया जाएगा।

अगले साल के बजट में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के लिए 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो पिछले साल के 15,500 करोड़ रुपये से कम है। रेलवे फाइनेंस मिनिस्ट्री से अतिरिक्त फंड लेने की योजना बना रहा है। जीका ने इस प्रोजेक्ट के लिए साल 2017 से 59,396 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन दिया है।

इस प्रोजेक्ट में 12 स्टेशन बनाए जाने हैं जिनमें से 8 का फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। सरकार का दावा है कि 2027 तक इसमें 100 किमी का स्ट्रेच शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *