यह एग्री कंपनी निवेशकों को देगी 500 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड, यह है तारीख
मुंबई- एग्रीकेमिकल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी PI इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने निवेशकों को जबरदस्त तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने बोर्ड मीटिंग में वित्त वर्ष 2026 के लिए अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला लिया है। कंपनी के बोर्ड ने 500 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड तय किया है। यानी हर इक्विटी शेयर (जिसका फेस वैल्यू 1 रुपये है) पर 5 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। 12 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।
डिविडेंड पाने वाले शेयरधारकों के लिए कंपनी ने सोमवार, 23 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है। अगर इस दिन तक आपके पास कंपनी के शेयर होंगे, आप इस अंतरिम डिविडेंड के हकदार माने जाएंगे।
PI इंडस्ट्रीज के तीसरी तिमाही यानी Q3 FY26 के कंसॉलिडेटेड नतीजे पिछले साल से काफी कमजोर रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट 16.4 फीसदी गिरकर 311 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि Q3 FY25 में यह 372 करोड़ रुपये था।
ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू भी 27.6 प्रतिशत घटकर 1,375 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यही आंकड़ा 1,900 करोड़ का था। EBITDA में तो और भी तेज गिरावट आई जो 41.1 प्रतिशत कम होकर 301.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 511.4 करोड़ रुपये था। मार्जिन भी 26.9 प्रतिशत से घटकर 21.9 प्रतिशत हो गया, यानी 501 बेसिस पॉइंट्स की कमी आई।
PI इंडस्ट्रीज की शुरुआत साल 1946 में हुई थी। यह भारत की प्रमुख एग्रीसाइंस कंपनियों में से एक है, जो खासतौर पर मुश्किल रसायनों पर काम करती है। कंपनी पेस्टिसाइड्स, कीटनाशक और फंगीसाइड्स बनाती और सप्लाई करती है। ये प्रोडक्ट्स घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी बिकते हैं।

