इस करेंसी में 10 हजार रुपये का निवेश बन गया 7 करोड़ रुपये से ज्यादा, यह है कीमत
मुंबई-क्रिप्टोकरेंसी बाजार में इस समय बड़ी गिरावट बनी हुई है। वहीं कुछ क्रिप्टो ऐसी हैं जो निवेशकों को जमकर फायदा दे रही हैं। एक क्रिप्टो ऐसी है जिसने 10 हजार रुपये के निवेश को 7 करोड़ रुपये से ज्यादा तें बदल दिया है, वह भी मात्र 7 दिनों में। इसकी कीमत अभी 10 पैसे से भी कम है। इस क्रिप्टोकरेंसी का नाम डकी (Ducky) है।
रविवार को दोपहर 2 बजे तक क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप गिरकर 2.33 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। पिछले एक महीने में मार्केट कैप में करीब 23 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं अपने पीक से यह 45 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। पिछले साल अक्टूबर में ग्लोबल मार्केट कैप अपने पीक पर करीब 4.30 ट्रिलियन डॉलर पर था।
एक पहले पहले डकी की कीमत 0.00000008997 डॉलर थी। वह रविवार को दोपहर करीब 2 बजे यह 0.0006809 डॉलर (करीब 0.062 रुपये) पर कारोबार रही है। यानी इसने एक हफ्ते में निवेशकों को 756739.58% रिटर्न दिया है। अगर किसी ने एक हफ्ते पहले इसमें 10 हजार रुपये निवेश किए होते तो वह रकम बढ़कर आज करीब 7.57 करोड़ रुपये हो चुकी होती। हालांकि पिछले 24 घंटे में इसमें करीब एक फीसदी की गिरावट आई है।
क्रिप्टो बाजार इस समय अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। इथेरियम 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। रिपल ने12 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की है। सोलाना में 5 फीसदी से ज्यादा, डॉगकॉइन में करीब 15 फीसदी, कार्डेनो में 7 फीसदी और केंटन में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

