स्विगी ने बंद किया 10 मिनट का खाना पहुंचाने वाला एप, एक साल भी नहीं चला

मुंबई- फूड और ग्रोसरी कंपनी Swiggy ने 10 मिनट में खाना पहुंचाने वाला ऐप Snacc को बंद करने का फैसला किया है। लॉन्च के करीब एक साल के भीतर ही यह कदम उठाया गया। कंपनी को इस मॉडल में ऑर्डर को मुनाफे में बदलना मुश्किल लग रहा था।

प्रोडक्ट की मांग बन रही थी, लेकिन बड़े स्तर पर इसे चलाना आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण था। अब इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। Blinkit ने Bistro नाम से अलग ऐप लॉन्च किया, जबकि Zepto ने Zepto Cafe के लिए डेडिकेटेड ऐप पेश किया। छोटे खिलाड़ी जैसे Accel के निवेश वाली Swish भी निवेशकों और ग्राहकों के बीच तेजी से पहचान बना रहे थे।

Snacc को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सिर्फ बेंगलुरु और गुरुग्राम में चलाया जा रहा था। 12 महीनों में यह ज्यादा विस्तार नहीं कर पाया। Swiggy ने कहा है कि अगले 48 घंटों में प्रभावित कर्मचारियों को दूसरी टीमों में एडजस्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *