आईवीएफ का देश में पहला आईपीओ आज से खुलेगा, 79 रुपये के भाव पर मिल रहा शेयर

मुंबई- प्रजनन सेवाएं देने वाली कंपनी गौडियम आईवीएफ एंड वीमेन हेल्थ लिमिटेड ने अपने 165 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 75 से 79 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। यह आईपीओ 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा। एंकर निवेशक 18 फरवरी को बोली लगा सकेंगे।

इस आईपीओ में 1.14 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, करीब 95 लाख शेयर बिक्री पेशकश (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। कंपनी प्रजनन देखभाल (फर्टिलिटी) क्षेत्र की पहली ऐसी कंपनी होगी, जो शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी।

कंपनी की स्थापना मणिका खन्ना ने की थी। गौडियम आईवीएफ भारत में सहायक प्रजनन तकनीक (ART) के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम बन चुकी है। कंपनी का लक्ष्य किफायती आईवीएफ सेवाएं देकर अपने कारोबार का विस्तार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *